रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला तैयार
सिदो कान्हू मैदान में तीन अक्टूबर को होगा रावण दहन कार्यक्रम
रावण के दस मुख को तैयार करता कारीगर राजू।
मेघनाथ का पुतला।
कुंभकर्ण का पुतला।
रावण का पुलता।
भास्कर न्यूज | रामगढ़
सार्वजनिकदशहरा सूरज हॉल समिति रामगढ़ की ओर से विजयादशमी पर, तीन अक्टूबर की शाम पांच बजे 75 फीट रावण, 65 फीट कुंभकर्ण और 60 फीट का मेघनाथ का पुतला दहन किया जाएगा। बाजार टांड के सिदो कान्हू मैदान में रावण दहन समारोह का आयोजन किया गया है। बिहार गया के कारीगर राजू, मो शकील और विजय पासवान ने तीनों के पुतले को तैयार किया है। जिसे मंगलवार को खड़ा किया जाएगा। कारीगर राजू ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पुतलों की ऊंचाई बढ़ाई गई है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आकर्षक आतिशबाजी के लिए दूसरे राज्यों से लोगों को बुलाया गया है। जो रंग-बिरंगी और आकर्षक आतिशबाजी करेंगे। इधर, समिति अध्यक्ष रोशनलाल चौधरी, मुख्य संरक्षक योगेंद्र महतो, सचिव महावीर अग्रवाल, उपाध्यक्ष विमल बुधिया सहित अनेक सदस्य तैयारी में जुटे हुए है।