राय कंसलटेंट एंड कंपनी का उद्घाटन
रामगढ़|बिजुलिया केवन विभाग चेक नाका के पास यादव कॉम्पलेक्स में राय कंसलटेंट एंड कंपनी खोला गया है। गुरुवार को मुख्य अतिथि राजद के प्रदेश महासचिव रमेश प्रसाद यादव ने कंपनी के ऑफिस का उद्घाटन किया। डायरेक्टर विकास कुमार राय ने बताया कि अंडर ग्रेजुएट एंड पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स, इंजीनियरिंग, बीई, एमइ, बीएड, एमबीबीएस में नामांकन सहित एसटी-एससी और ओबीसी छात्रों को स्कॉलरशीप मिलेगा। वहीं, सामान्य विद्यार्थियों को भी छूट दी जाएगी। जबकि, गरीब विद्यार्थियों को एजुकेशन लोन उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर राजद नेता भानू प्रताप यादव, अजय यादव, मैनेजर दीपक राय, आकाश राय, अनजीत, अजय यादव, अशोक यादव, अंकुर, निशांत सिंह, लक्ष्मण, सजल चटर्जी, रॉकी यादव मौजूद थे।
उद्धाटन करते अतिथि रमेश प्रसाद यादव।