पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दृढ़ इच्छाशक्ति से होगा सुधार

दृढ़ इच्छाशक्ति से होगा सुधार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लचरव्यवस्था को सुधारने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की जरुरत होती है। एक व्यक्ति ही व्यवस्था की दशा-दिशा बदल देता है। ऐसे कई उदाहरण जिले में हंै। इतिहास पर नजर डालें तो, रामगढ़ के सड़क जाम को लेकर हजारीबाग की एसपी शोभा अहोतकर ने कड़े कदम उठाकर व्यवस्था दुरुस्त कर दिया था।

जबकि, कुछ वर्ष पहले रामगढ़ उपायुक्त डॉ.अमिताभ कौशल ने सड़क जाम को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम गठित कर गश्ती कराई थी। वहीं, सड़क पर खड़े वाहनों को जब्त कराने के साथ जुर्माना भी वसूला गया था। उस समय सरकार के खाते में लाखों का राजस्व भी जमा हुआ था। ऐसे अधिकारियों के कार्यों को लोग आज भी याद कर प्रशंसा करते है। लेकिन, जनहित से जुड़ी लचर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस पहल नहीं होने से लोग सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े करते हैं। रामगढ़ में भारी वाहनों के साथ डंपर, हाइवा का बेरोकटोक आवागमन और यात्री वाहनों के चालकों की हेकड़ी व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे है।

बेहतरव्यवस्था से बढ़ती है गरिमा

अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के हजारीबाग विभाग संयोजक राजेश कुमार ठाकुर का कहना है कि बेहतर व्यवस्था से शहर और राज्य का गरिमा बढ़ता है। रामगढ़ शहर की बेहतर यातायात व्यवस्था होगी, तो लोग खुद ही इसकी प्रशंसा करेंगे। स्टैंड में गाड़ी नहीं मिलना, सड़क पर यात्रियों को बैठना, वाहन खड़ा कर सड़क जाम करना, ये सभी बातें व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

भाजयुमोकेप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ कुमार जायसवाल का कहना है कि किसी भी क्षेत्र के विकास को यातायात सुविधा से जोड़ कर देखा जाता है। फोरलेन निर्माण होने के बावजूद रामगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था लचर है। छत्तरमांडूनिवासीछात्र रवि कुमार का कहना है कि बेहतर यातायात व्यवस्था लोगों की जिंदगी को भी रफ्तार देती है। किसी काम को लेकर समय पर पहुंचने के लिए लोग घर से निकलते है। छत्तरमांडूकेही छात्र सागर कुमार का कहना है कि सड़क पर यात्री बैठाने और उतारने से सभी लोगों को परेशानी होती है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

सागर कुमार।

रवि कुमार।

राजेश कुमार।

सौरभ जायसवाल।