खेती से बनाएं भविष्य : पौलुस
सांडीपैक्स के समीप गुरुवार को आत्मा रामगढ़ के तत्वाधान में चल कृषि विद्यालय सह सेवा के द्वारा किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी गई। इस दौरान चलचित्र के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से उन्नत खेती कैसे करे, इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को श्रीविधि से धान, गेहूं की खेती, आलू की खेती, बर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, मशरूम उत्पादन और समेकित कृषि प्रणाली के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। जिसका लाभ उठाकर किसान अपने खेती में बेहतर खेती कर अपने भविष्य को उज्जवल कर सके। मौके पर कृषि विशेषज्ञ पौलूस कंडूलना, विनोद कुमार, ऑपरेटर पंचानंद बेदिया, सांडी पैक्स अध्यक्ष जीवन महतो सहित जागेश्वर महतो नागवंशी, सरिता देवी, गीता देवी, कुंति देवी, सारूबाला देवी, अनिता देवी, कविता देवी, गायत्री देवी, सुमित्रा देवी, खीरू महतो, जालेश्वर महतो, चौहन महतो सहित कई मौजूद थे।
सांडी पैक्स के समीप चल कृषि विद्यालय के माध्यम से उन्नत खेती की जानकारी लेतीं महिलाएं।