पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलआईसी का ग्राहक मिलन समारोह संपन्न

एलआईसी का ग्राहक मिलन समारोह संपन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजरप्पास्थित आॅफिसर्स क्लब में बुधवार देर शाम एलआईसी का ग्राहक मिलन समारोह सह प्रीमियम कलेक्शन प्वाइंट का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सह समाजसेवी चंद्रशेखर चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

मौके पर उन्होंने कहा कि आज कि भाग दौड़ भरे जीवन में सभी लोगों को जीवन बीमा की आवश्यकता होती है। मौके पर मौजूद एलआईसी रामगढ़ शाखा के सहायक प्रबंधक सुजीत राय ने कहा कि प्रीमियम कलेक्शन प्वाइंट को जल्द ही एलआईसी का मिनी शाखा के रूप में तब्दील किया जाएगा। साथ ही उन्होंने एलआईसी के बारे में कई जानकारियां भी दी। मौके पर एलआईसी गोला के शाखा प्रबंधक संजय कुमार, विकास अधिकारी ब्रजेश कुमार मिश्र, प्रीमियम कलेक्शन प्वाइंट के विनोद बिहारी चौधरी सहित चंद्रेश्वर चौधरी, सुरेश राम, पवन कुमार दांगी, तिलक धारी महतो, शोभा बड़ाईक, बसंत महतो, श्रीधर चौधरी, विपिन बिहारी चौधरी, कुंदन कुमार, दीपक कुमार, नंद कुमार दास, महेंद्र प्रसाद, भानूप्रकाश चौधरी, शकुंतला देवी, पिंकी चौधरी, सुमित्रा चौधरी, पूनम देवी सहित कई मौजूद थे।

ग्राहक मिलन समारोह का उदघाटन करते मुख्य अतिथि और अन्य।