पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इन अपराधियों को किया गया है गिरफ्तार

इन अपराधियों को किया गया है गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

बरकाकानाओपी क्षेत्र के सिद्धवारकला गांव के क्लासिक कोल कंपनी के बेस कैंप में 14-15 सितंबर की रात कर्मचारियों के साथ मारपीट, मोबाइल लूटपाट, रंगदारी मांगने, जेसीबी मशीन, बाइक को जलाने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। बुधवार को पुलिस मुख्यालय में एसपी रंजीत कुमार प्रसाद ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 24 जुलाई की रात भी अपराधियों ने सिद्धवारकला गांव के पहाड़ पर क्लासिक कोल कंपनी की साइड पर सुपरवाइजर से मारपीट कर रंगदारी मांगी थी। दोनों में झारखंड प्रस्तुति कमेटी दक्षिणी छोटानागपुर जोन के लेटर पैड पर मोबाइल नंबर लिखकर छोड़ा गया था। एसपी ने बताया कि दोनों मामलों की जांच में जेपीसी और टीपीसी उग्रवादी संगठन की संलिप्तता नहीं मिली है। बल्कि अपराधियों ने उग्रवादियों के नाम पर ही रंगदारी वसूलने की कोशिश में हैं।

उन्होंने बताया कि लूट के मोबाइल को ट्रेस गुप्त सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने सिद्धवार पहाड़ के नीचे के जंगल में छापेमारी कर सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इन अपराधियों से हथियार और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए गठित टीम में मुख्यालय डीएसपी मजरुल होदा, पतरातू इंस्पेक्टर गिरीश दत्त मिश्रा, बरकाकाना ओपी प्रभारी बिनोद कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी सुधीर चौधरी, बरकाकाना ओपी के विनय कुमार ठाकुर, असलम खान, भदानीनगर ओपी के थॉमस बारला और पतरातू थाना के सअनि देेवेंद्र कुमार मुर्मू सहित ओपी और थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल था।



रामगढ़कैप्शन 06, पत्रकारों को जानकारी देते एसपी रंजीत कुमार प्रसाद।

बरकाकाना ओपी अंतर्गत तेलियातू गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ मास उर्फ टारजन, मंजय महतो, हरेंद्र महतो, उपेंद्र कुमार उर्फ टुनटुन महतो, मानेश्वर महतो उर्फ टिकल महतो, सिद्धवार गांव निवासी शिवा गंझू और तेलियातू गांव निवासी अकबर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इन लोगों से दो देसी राइफल, एक देसी छह राउंड का रिवाल्वर, एक पिस्तोल, चार जिंदा कारतूस के अलावा लूट के चार मोबाइल समेत 13 अन्य मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस हिरासत में अपराधी जानकारी देते एसपी रंजीत कुमार प्रसाद।