पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांस कंपीटिशन में बच्चों ने खूब किया धमाल

डांस कंपीटिशन में बच्चों ने खूब किया धमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम के दौरान नृत्य पेश करतीं बच्चियां।

भास्कर न्यूज | रामगढ़

अग्रसेनजयंती को लेकर गुरुवार को आयोजित किए गए डांस कंपीटिशन में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। विभिन्न ग्रुपों में हुई प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप ने मारवाड़ी नृत्य पेश कर लोगों का मन मोह लिया। जबकि, लड‌्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं की आस्था देखते ही बन रही थी। बाधा दौड़ में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गोला रोड के मारवाड़ी धर्मशाला में संयोजिका पिंकी अग्रवाल , संयोजिका संगीता बुधिया और संयोजिका सुमन गोयल की देखरेख में प्रतियोगिताएं कराई गई। शुक्रवार को बेबी हेल्थ शो का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष नानू राम गोयल, मंत्री विजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संयुक्त मंत्री भास्कर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश गोयल, नरेश अग्रवाल, जयंती संयोजक राज कुमार अग्रवाल, बबलू गोयनका, सागर भारती, महिला संयोजिका सुमन गोयल, संगीता बुधिया, रीता अग्रवाल, सिंपल बरेलिया, रमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, संजना अग्रवाल, निशा अग्रवाल समेत कई लोग सहयोग प्रदान कर रहे हैं।



रामगढ़कैप्शन 12, नृत्य पेश करती प्रतिभागी।

रामगढ़कैप्शन 13, नृत्य करती प्रतिभागी।

रामगढ़ कैप्शन 14, प्रतियोगिता में सजाए गए लड्डू गोपाल।