धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
भगवानविश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनाई गई। बुधवार को औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अलावा गैराजों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। वहीं, गुरुवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नईसराय के विद्युत सब स्टेशन, डीवीसी, इफिको, विद्युत आपूर्ति प्रमंडलीय कार्यालय, एमईएस कार्यालय, कैंटोनमेंट गैराज, फर्नीचर यार्ड सहित छोटे-बड़े उद्योगों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। वहीं, लोगों के बीच प्रसाद बांटा गया। इन जगहों पर आकर्षक पुष्प और विद्युत सज्जा की गई थी। न्यू बस स्टैंड में भंडारा का प्रसाद बांटा गया। विद्युत विभाग के पूजा में अभियंता संजय कुमार, अभय कुमार, एसबी तिवारी, आरएन राम, कर्मचारी मंगल सिंह, दिलरंजन भगत, मुन्ना विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, संजय कुमार पासवान, परशुराम यादव, रमेश महतो, राज कुमार पासवान, बिनोद पासवान शामिल थे।