पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्योहार मनाकर समाज में सौहार्द बढ़ाएं : सर्वधर्म परिषद

त्योहार मनाकर समाज में सौहार्द बढ़ाएं : सर्वधर्म परिषद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | सर्वधर्मसमन्वय परिषद रामगढ़ की ओर से हरेक धर्म के एक त्योहार का मनाकर समाज में सहिष्णुता और सौहार्द को बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि, त्योहार का अर्थ और संदेश जन-जन तक पहुंचे, और त्योहारों को समझ कर एक-दूसरे का आदर करें। वहीं, स्वच्छ छवि, विचार और व्यवहार से धर्म निरपेक्ष वाले व्यक्तियों को, परिषद से जोड़ा जाएगा। यह निर्णय, बुधवार को रामगढ़ गुरुद्वारा में परिषद के सदस्यों की बैठक में लिया गया। वहीं, परिषद के संविधान, संरक्षक और मार्ग दर्शक मंडली सहित कई विषयों पर चर्चा कर कई निर्णय लिए गए। समाजसेवी जगजीत सिंह सोनी की अध्यक्षीय और संयोजक डॉ लियो सिंह के संचालन में बैठक के दौरान कहा गया कि परिषद का यह कदम देश, समाज और विश्व के लिए जरुरी है। लोगों तक परिषद के उद्देश्य और विचारों को पहुंचाने के लिए प्रसार बैनर लगाया जाएगा। सदस्यों ने अपने विचारों को व्यक्त किया। मौके पर बसंत हेतमसरिया, अबू अहमद सिद्दिकी, राज कमल धमीजा, फैज अहमद, टीसी बॉबी, मनोज बेदिया, नीतेश कुमार मालाकार, कुलवंत सिंह मारवाह, मो.अनवर आलम फै जी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।