पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धवैया ने चैनपुर और बारलौंग ने गंड़के को किया पराजित

धवैया ने चैनपुर और बारलौंग ने गंड़के को किया पराजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गापूजा के अवसर पर आजसू फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत रामगढ़ प्रखंड के कैथा पंचायत के गोबरदरहा और दुलमी प्रखंड के जमीरा गांव में मैच का आयोजन किया गया है। बुधवार को दोनों गांवों में टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। गोबरदरहा में धवैया टीम ने चैनगढ़ा टीम को 3-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। रेफरी झमनलाल करमाली, सहयोगी सरयू महतो और रुखी मुंडा थे। वहीं, जमीरा के अंबागढ़ा के बोरटांड में खेले गए उद्घाटन मैच में बारलौंग ने गंडक़े गांव टीम को 4-1 से हराया। इससे पहले मुख्य अतिथि आजसू के जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। जमीरा अंबागढ़ा में भी उन्होंने मैच का उद्घाटन किया। यहां, दोनों टीम को शुभकामनाएं दी।

मौके पर पार्टी के गोला सचिव नित्यानंद महतो, दुलमी प्रखंड उपाध्यक्ष बालकृष्ण महतो, चितरपुर मीडिया प्रभारी भानू प्रकाश महतो, रामगढ़ प्रखंड प्रवक्ता राजेंद्र महतो, कैथा पंचायत सचिव कैलाश महतो, नवलेश सिंह, डीया महतो, दया सागर प्रसाद, कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, सचिव निरंजन महतो, दिलीप महतो सहित अनेक लोग मौजूद थे।



रामगढ़कैप्शन 10, गोबरदरहा गांव में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते मनोज कुमार महतो।

रामगढ़कैप्शन 11, जमीरा गांव में विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ी।