आदिवासी छात्र संघ का धरना कल
रामगढ़ | अादिवासीछात्र संघ रामगढ़ की ओर से नौ फरवरी को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शनिवार को जिलाध्यक्ष छोटेलाल करमाली ने बताया कि चितरपुर के होटल वसुंधरा वाटिका के मालिक दिलीप साव और अन्य दो लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। बाजार टांड के जिला मैदान सिदो-कान्हू से जुलूस निकाल कर एसडीओ ऑफिस पहुंचेगी। यहां, एसडीओ को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इधर, संघ के जिलाध्यक्ष छोटेलाल करमाली, सचिव जगनारायण बेदिया, केंद्रीय सदस्य सुनील मुंडा, कोषाध्यक्ष संजय करमाली पंचदेव करमाली, माधव करमाली, शंकर करमाली, लुदू मांझी, जयबीर हांसदा, श्यामदेव सोरेन, शशि करमाली, सूरज मुंडा, प्रदीप करमाली, मदन मुंडा, पवन मुंडा, प्रमोद मुंडा, पीरा मुंडा ने बैठक कर धरना की तैयारी पर चर्चा की।