पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी को पत्र, भूमि हड़पने की साजिश का आरोप

एसपी को पत्र, भूमि हड़पने की साजिश का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | बड़कीपोनानिवासी जीतन ओहदार ने रामगढ़ एसपी डाॅ. तमिल वाणन और रजरप्पा थाना को पत्र लिखकर अपने पड़ोसी पर जमीन हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन के अनुसार उनका कहना है कि खाता नंबर 43, प्लाॅट नंबर 1373, रकबा 1.07 एकड़ में 24 मघे 20 डिसमिल भूमि है। जिसपर उनका केवाला है। साथ हीं सरकारी रसीद भी कटती है, लेकिन गांव के कथित व्यक्ति भू माफियाओं से मिलकर जमीन हड़पने की साजिश रच रहा है। उन्होंने एसपी से आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।