- Hindi News
- ट्रैफिक व्यवस्था पर भारी चालकों की मनमानी
ट्रैफिक व्यवस्था पर भारी चालकों की मनमानी
रामगढ़-बोकारो मार्ग घंटों जाम आम लोगों को हुई परेशानी
रामगढ़ शहर में यात्रियों वाहनों के चालकों की मनमानी के सामने ट्रेफिक व्यवस्था कोई मायने नहीं रखता है। वहीं, ट्रैफिक को लेकर प्रशासनिक और पुलिसिया व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है। मेन रोड के सुभाष चौक पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। इसके बावजूद बस के चालक बिना किसी परवाह के सड़क के बीच बस खड़ी कर यात्रियों को बैठाते हैं। इससे सड़क जाम होती रहती है, और ट्रैफिक पुलिस मुखदर्शक बनी रहती है। वहीं, कैंटोनमेंट बाेर्ड ऑफिस और सीईओ आवास गेट, फुटबॉल ग्राउंड गेट के अलावा छावनी सार्वजनिक अस्पताल गेट के बाहर यात्रियों को बैठाने के लिए बस और छोटी वाहन खड़ी करते हैं। यहां, मरीजों को आने जाने के लिए परेशानियों को सामना करना पड़ता है। जबकि, छावनी अस्पताल के सटे ब्रिगेडियर पुरी पार्क गेट के बाहर बसों का आवागमन से, पार्क घूमने अाने वाले बच्चों और महिलाओं के लिए परेशानी का सबब है। हॉस्पिटल और पार्क के सामने में ही नए बस स्टैंड है। लेकिन, चालक अपनी मनमानी कर स्टैंड के बजाय बाहर बसों को खड़ी करते है।
डीटीओऔर आरटीओ की नहीं है व्यवस्था
ट्रैफिकनियमों के उल्लंघन करने, नो पॉर्किंग जोन में वाहनों को खड़ी करने सहित वाहनों को लागू नियमों के अवहेलना पर वाहनों से जुर्माना वसूला जाता है। लेकिन, डीटीओ और आरटीओ विभाग के अधिकारी रामगढ़ में नहीं रहते है। हजारीबाग में विभाग के अधिकारी रहते है। ऐसे में वाहनों के चालकों की मर्जी के सामने पुलिस बेबस दिखाई देती है।
कबसुधरेगी व्यवस्था
मेनरोड निवासी अरुण कुमार का कहना है कि यात्री वाहनों की सुविधा, किसी क्षेत्र को विकास से जाेड़ता है। न्यायालय, हॉस्पिटल, ऑफिस में समय पर पहुंचने के लिए लोग वाहनों पर यात्रा करते है। लेकिन, वाहन चालकों की मनमानी से होने वाले सड़क जाम से यात्रियों को ज्यादा ही परेशान करती है। पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
बिजुलिया निवासी अनिल कुमार का कहना है कि सड़क किनारे चालक बस खड़ी कर यात्रियों को बैठाते है। वहीं, बिजुलिया से लेकर रांची रोड तक यात्रियों को चढ़ाने के लिए चालक बसों को सड़क पर धीरे-धीरे चलाते है। इससे, यात्रियों के समय बर्बाद होने के साथ बस के पीछे वाहनों की लंबी कतार होती चली जाती है। प्रशासन और पुलिस को व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पहल करनी चाहिए।
चितरपुर चट्टी बाजार के एनएच 23 में जाम का नजारा।
छावनी सार्वजनिक अस्पताल के गेट पर खड़ी बस।
> चितरपुर चट्टी बाजार में सुबह और शाम को जाम के कारण लगी वाहनों की लंबी कतार
> भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने सड़क जाम को मुक्त कराया
भास्कर न्यूज | रजरप्पा
रामगढ़ बोकारो मार्ग स्थित चितरपुर चट्टी बाजार शनिवार को दिन में दो बार जाम लग गया। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों आेर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह दस बजे करीब एक घंटे तक जाम रही। सुबह में जाम के कारण दफ्तर जाने और अन्य काम के लिए निकले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची रजरप्पा पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाद जाम को हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुई। परंतु शाम चार बजे फिर स्थानीय लोगों को जाम का सामना करना करना पड़ा। शाम करीब चार बजे एक बड़ी गाड़ी चट्टी बाजार में आकर फंस गई। इसके बाद देखते हीं देखते दोनों ओर एक किमी तक छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। पंद्रह से बीस मिनट तक सड़कों पर वाहन रेंगते रही। इसके बाद जाम हटा।
हरचौक चौराहे पर तैनात हों पुलिस के जवान
इधर,लगातार जाम से परेशान दुकानदारों ने मांग है कि हर दिन के जाम के मुक्ति के लिए पुलिस प्रशासन को पहल करनी चाहिए, परंतु पुलिस इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई है। पूर्व में जाम से निपटारे के लिए हर चाैक चौराहे में पुलिस के जवान तैनात रहते थे। भाजपा नेता जुगेश कुमार महतो ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जाम से निपटने के लिए पूर्व की तरह हर चौक चौराहे में पुलिस के जवान को तैनात किया जाए।