पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 43 मरीजों का हुआ लेंस प्रत्यारोपण

43 मरीजों का हुआ लेंस प्रत्यारोपण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | रोटरीरामगढ़ सेंट्रल के तत्वावधान में शनिवार को छावनी सार्वजनिक अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ डॉ. राजमोहन, एसीएमओ डॉ. एक्का और डॉ. सांत्वना शरण ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। शिविर की जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद जैन ने बताया कि शिविर में 160 मरीजों की जांच डॉ. अनूप कुमार सिन्हा द्वारा की गई थी। जिसमें 43 मरीजों को ऑपरेशन योग्य पाया गया। सभी मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद लेंस प्रत्यारोपण किया गया। शिविर को सफल बनाने में क्लब के सचिव विवेक अग्रवाल, डॉ. रेणु सिन्हा, दीपक जैन, बालकृष्णा जालान, गौतम जालान, पूनम जालान, संगीता जैन, सुनीता जालान सहित कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।