पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत विभाग में लगेगा निवारण शिविर

विद्युत विभाग में लगेगा निवारण शिविर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | विद्युतआपूर्ति प्रमंडलीय कार्यालय रामगढ़ में निवारण शिविर लगाया जाएगा। 14 फरवरी की सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लगने वाले शिविर में नए कनेक्शन, विद्युत भार बढ़ाने और बिजली विपत्र सुधारे जाएंगे। इसमें, रामगढ़, दुलमी, चितरपुर, गोला क्षेत्र के उपभोक्ता समस्या निवारण करा सकते है। ये जानकारी देते हुए चैंबर के सह सचिव सह उर्जा उप सभापति मनजी सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन लेने के लिए कोर्ट का शपथ पत्र,एक फोटो, पहचान पत्र और भूमि के कागजात और भार बढ़ाने के लिए उपभोक्ता को वर्तमान जमा बिजली बिल का फोटो कॉपी, जमा सिक्यूरिटी फंड की मूलप्रति लाना होगा। वहीं, घरेलू प्रति केवी के लिए 600 और व्यवसायिक प्रति केवी के लिए 1240 रुपए की राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।