चोर गिरोह ने फिर चुराई बाइक
रामगढ़ | बाइकचोर गिरोह का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। लगातार बाइक चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 24 घंटे में दो बाइक की चोरी हुई है। वहीं, चोरी की घटना ने पुलिस को भी परेशान कर दिया है। चट्टी बाजार निवासी हरजीत सिंह ने बीते रात अपनी बाइक जेएच 02एल-1547 को घर में खड़ी की थी। सोमवार की सुबह उसने बाइक को गायब पाया। उन्होंने, बाइक चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।