पेंशनरों के साथ प्रबंधन की हुई बैठक
गोला | एसएसप्लस टू उच्च विद्यालय गोला में सोमवार को पेंशनरों के साथ स्कूल प्रबंधन की बैठक हुई। अध्यक्षता महेश प्रसाद संचालन मनोज मिश्र ने किया। जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक, विद्यालय के शिक्षक छात्र संयुक्त रूप से शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय के 75 वर्ष पूरा करने पर फरवरी 2015 में महारजत जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।
मौके पर दुखहरण पोद्दार ने कहा कि विद्यालय रामगढ़ में पहला विद्यालय है। जिसने अपने 75 वर्ष पूरे किए हैं। मौके पर प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी, प्रभाकर मिश्र, भास्कर मिश्र, नरेश पोद्दार, मनोहर उपाध्याय, राधेश्याम शर्मा, रामस्वरूपलाल खन्ना, रोहन राम दांगी, काशीनाथ महतो, नवीन जायसवाल, शत्रुघन प्रसाद, सुषमा कुमारी, स्वाति प्रतिभा तिग्गा , देवप्रकाश, शिवप्रकाश, शशिकांत, हरिनारायण प्रसाद आदि मौजूद थे। इसके बाद विद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूली छात्राएं छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध, पत्राचार अन्य चीजों पर प्रतियोगिता करायी गई। सभी सफल प्रतिभागियों को सेवानिवृत्त शिक्षकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
छात्र को सम्मानित करते सेवानिवृत्त शिक्षक।