जदयू ने चलाया जनसंपर्क अभियान
जनसभा में उपस्थित लोग।
भास्कर न्यूज | कुजू
आगामीविधानसभा चुनाव को देखते हुए जदयू ने क्षेत्र में सोमवार को जनसभा का आयोजन कर जनसंपर्क अभियान चलाया। पार्टी द्वारा पिपराटांड़, रंगुनीबेड़ा, बरकठी जमुनियाटांड़ में अलग-अलग आयोजित की गई। जनसभा में पूर्व विधायक खीरू महतो उपस्थित थे। जनसभा प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो की अध्यक्षता मीठू महतो की संचालन में हुई। संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग मांगा। साथ ही कहा कि जदयू ही एकमात्र विकल्प है जो बिहार की तरह झारखंड में विकास ला सकती हैं। खनिज संपदाओं से परिपूर्ण झारखंड अलग होने के बाद अबतक विकास नगण्य है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत फूलमाला पहनाकर किया। मौके पर सभी क्षेत्रों में बूथ कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान रामगढ़ जिलाध्यक्ष राजू महतो, उमेश साव, मो. अब्दुल रज्जाक, अमृत महतो, यूसुफ अंसारी, राधे करमाली, गोविंद महतो, रामाकांत पटेल, शफीक अहमद, बीरू तमार, भक्तू करमाली, जयवीर प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, एसडी सोरेन, बासुदेव सोरेन, मिठुलाल महतो, तौफिक रजा, सन्नालाल हक, कजरू करमाली, पिंटू, संजय कुमार, नारायण कुमार, अशोक महतो, प्रयाग महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।