कैंटोनमेंट बोर्ड में हिंदी पखवाड़ा शुरू
कैंटोनमेंटबोर्ड ऑफिस में हिंदी दिवस मनाया गया। जबकि, सोमवार से हिंदी पखवाड़ा शुरु हुई। शाम को ऑफिस के सभागार में सीईओ वीके भाटिया ने सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों से कहा कि हिंदी भाषा हमारी राष्ट्र भाषा है। उन्होंने कहा कि इस भाषा की गरिमा को बनाए रखने के लिए हिंदी भाषा का अधिक प्रयोग करें। वहीं, लोगों के बीच हिंदी भाषा को बढ़ावा दिया जाए। कार्यालय अधीक्षक दीपक सिन्हा, पीए एसएन राव, शंकर महतो, ओम प्रकाश चौहान, संजय कुमार, पवन कुमार, केएन तिवारी, उमेश प्रजापति सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।