भाकपा नेता ने किया गोला क्षेत्र का दौरा
गोला | रामगढ़विधानसभा से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. बीएन ओहदार ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वे हुप्पू, तोयर, रकुवा, मगनपुर, सुतरी आदि गांवों के ग्रामीणों से मिले। उन्होंने इस बार के विधानसभा चुनाव में भाकपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। कहा कि पिछले 14 वर्षों में झारखंड में जो प्रतिनिधि चुनकर गये वे जनता के हित में कोई नीति का निर्धारण नहीं किया है। जिसका खमियाजा यहां के बेरोजगार युवकों को उठाना पड़ रहा है। मौके पर किसान सभा के राज्य सचिव मंगल सिंह ओहदार , आईवाईएफ के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, अंचल मंत्री धनेनाथ चौधरी, सीपीएम के धनेश्वर महतो, दुखन महतो, अजित उपाध्याय, जीबलाल महतो, पंकज सिंह, बिनोद नायक, चितरंजन महतो आदि मौजूद थे।