- Hindi News
- एक लाख बूथ कार्यकर्ताओं को दिलाएंगे शपथ : रोशनलाल
एक लाख बूथ कार्यकर्ताओं को दिलाएंगे शपथ : रोशनलाल
आजसू पार्टी का प्रभा तारा मैदान में शपथ समारोह 21 को
आजसूपार्टी के केंद्रीय महासचिव और बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने कहा कि 81 विधानसभा क्षेत्र के बूथों के करीब एक लाख कार्यकर्ताओं को पार्टी शपथ दिलाएगी। 21 सितंबर को रांची धुर्वा के प्रभा तारा मैदान में होने वाले शपथ समारोह में बूथ कार्यकर्ताओं के अलावा नेता, संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह समारोह का ऐतिहासिक होगी।
इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। वे सोमवार को रामगढ़ में आजसू कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित नेता, कार्यकर्ता की सशक्त टीम बूथ लेबल पर काम कर रही है। ताकि, बूथ कार्यकर्ताओं की समारोह में सहभागिता हो। वहीं, जिलाध्यक्ष विजय कुमार साहू, सचिव मनोज कुमार महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसके लिए 81 सीटों पर तैयारी की जा रही है। केंद्रीय सदस्य कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि शपथ समारोह में राज्य भर के सभी गांवों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
पत्रकारों को जानकारी देते आजसू नेता।