पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, युवक की मौत

चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुटूपालूघाटी में सड़़क दुर्घटना में ट्रेलर पर सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, खलासी गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि, दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब सात बजे चुटूपालू के ललकी घाटी में जमशेदपुर से सीमेंट लेकर यूपी जा रहे ट्रेलर (एचआर 55एम-8672) अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना से ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार युवक हजारीबाग पद्मा निवासी टिंकू कुमार(26 वर्ष) की घटना स्थल पर हो गई। जबकि, पद्मा निवासी खलासी कैलाश कुमार को चोट आने से बेहोश हो गया। वहीं, पद्मा निवासी चालक बच्चू कुमार ट्रेलर से कूद कर जान बचाकर फरार हो गया। इधर, लोगों के सहयोग से खलासी कैलाश कुमार को केजीटी अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां, उसका इलाज चल रहा है। दूसरी और खबर मिलते ही मृतक के परिजन रामगढ़ थाने पहुंच गए है।

407 से कार टकराई, पांच युवक घायल

मगनपुर| गोला-बोकारोमार्ग के गोला डीवीसी गेट के समीप मंगलवार को पहले से खड़ी गोबर लदी हुई 407 से एक सेरवोलेक गाड़ी टकरा गई। जिसमें सवार पांच युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जबकि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में किया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। वाहन चालक विक्रांत सिन्हा ने बताया कि सन्नी कुमार, अथर खान, विवेक सिंह और आशिष मुंडा धनबाद से रांची लौट रहे थे। उसी दौरान सड़क किनारे खड़ी 407 वाहन से टकरा गए। उधर घटना के बाद जैसे ही सभी घायल अस्पताल गए उनकी गाड़ी से म्यूजिक सिस्टम और प्लेयर के अलावा चार सौ रुपए की चोरी कर ली गई। उक्त आरोप चालक ने पुलिस के समक्ष लगाई।

सड़क दुर्घटना में टाटा के तीन घायल

कुजू| कुजू ओपी क्षेत्र के फोरलेन लोहा गेट स्थित डायवर्सन मार्ग पर मंगलवार की शाम सात बजे असंतुलित कार ने टेलर को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीन लाेग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय शुभ सेवा सदन में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जेएच 05एपी 1655 मारुति स्विफ्ट कार पर सवार टाटा मानगो निवासी विजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, श्रवण प्रसाद गया जा रहे थे। इसी क्रम में दुर्घटना हुई।

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक घायल

मगनपुर| बाजार