भगवान विश्वकर्मा की पूजा आज
रामगढ़ | भगवानविश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है। औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अलावा गैराजों में प्रतिमा स्थापित की जा रही है। वहीं, आकर्षक विद्युत और पुष्प सज्जा की गई है। कई जगहों पर पंडाल बनाए गए है। इधर, मूर्तिकारों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को अंतिम रुप दे रहे है। 17 सितंबर को नईसराय के विद्युत सब स्टेशन, डीवीसी, इफिको, विद्युत आपूर्ति प्रमंडलीय कार्यालय, एमईएस कार्यालय, कैंटोनमेंट गैराज, फर्नीचर यार्ड सहित छोटे-बड़े उद्योगों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाएगी। दूसरी और चालकों ने वाहनों की सफाई कर पूजा की तैयारी में लग गए है। वाहनों की सजावट की जा रही है। सर्विंग सेंटर में वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।