- Hindi News
- चार गुरु साहिबानों से जुड़ा खास दिवस मनाया
चार गुरु साहिबानों से जुड़ा खास दिवस मनाया
तलवार भेंट कर सम्मानित करते प्रधान और महासचिव।
मोंगिया स्टील के गुणवंत सिंह सलूजा और शक्ति पाइप बीआईटी के रणजीत सिंह सैनी हुए सम्मानित
गुरुनानक हॉस्पिटल निर्माण में योगदान करने पर किया गया सम्मानित
भास्कर न्यूज | रामगढ़
सिखइतिहास में 16 सितंबर के अदभुत संयोग पर, मंगलवार को सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री अर्जुन देव, चौथे गुरु श्री रामदास जी का गुरु गद्दी दिवस मनाया गया। वहीं, चौथे गुरु श्री रामदास जी और तीसरे गुरु श्री अमर दास जी का जोती-जोत दिवस भी मनाया गया। इस दिन के संयोग को अदभुत बताया गया। सिख तिथि के अनुसार आसीन माह का शुभारंभ हुआ है। सिख धर्म में प्रत्येक माह में संगराद अर्थात् माह का पहले दिन को श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है। दिवस कार्यक्रम में इंदरजीत सिंह होरा, अवतार सिंह सैनी, जगदीप सिंह छाबड़ा, पप्पू जस्सल, परमजीत सिंह चमन, कुलवंत सिंह मारवा, भगत सिंह सैनी, प्रीतम सिंह कालरा, दौलत सिंह सैनी, सुरेंदर सिंह बेदी, मनी सिंह छाबड़ा, महेंद्र सिंह कालरा, मनजीत सिंह भूसरी, नरेंदर सिंह गांधी, इंदरपाल सिंह सैनी शामिल थे।
गुणवंतसिंह और रणजीत सिंह सैनी किए गए सम्मानित : विशेषअवसर पर गुरुद्वारे में मोंगिया स्टील के गुणवंत सिंह सलूजा और शक्ति पाइप बीआईटी वाले रणजीत सिंह सैनी द्वारा, रामगढ़ में निर्माणाधीन गुरुनानक हॉस्पिटल में योगदान दिए जाने पर सम्मानित किया गया। प्रधान रमिंदर सिंह गांधी,महासचिव जगजीत सिंह सोनी और हॉस्पिटल निर्माण समिति के सरदार भगत सिंह सैनी ने गुरु घर के विशेष सम्मान सरोपा और तलवार भेंट कर, गुणवंत सिंह सलूजा और रणजीत सिंह सैनी को सम्मानित किया। मौके पर डॉ मनवीर कौर, रंजू अरोड़ा, बलविंदर कौर छाबड़ा, लवली गांधी, रमन गांधी, विमला, पिंकी गांधी, स्वीटी सोनी, सतपाल कौर सोनी, जगदीश कौर सहित अनेक संगत मौजूद थे।