झांसा देकर दो लाख 90 हजार निकाले
रामगढ़ | भुरकुंडाके सौंदा डी निवासी डीगेश्वर महतो ने मंगलवार को एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने, सौंदा डी जयनगर कॉलोनी निवासी सिकंदर बाउरी पर झांसा देकर ग्रेच्युटी की दो लाख 90 हजार रुपए की निकासी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि अगस्त 2013 में रिटायर्ड होने के बाद, आठ लाख की ग्रेच्युटी का चेक लेकर बरका-सयाल ऑफिस आना-जाना कर रहा था। इस बीच सिकंदर बाउरी ने चेक दिलाने की बात कह कर मेरा बैंक पासबुक ले लिया। कुछ दिन बाद वह मेरे घर आया और बोला कि मुझे एक व्यवसायी से तीन लाख का चेक मिला है। जो आपके बैंक खाते में जमा कर दिया गया है। बाद में दो बार में मेरे बैंक खाते से दो लाख 90 हजार रुपए की निकासी करा ली गई। बैंक खाते की जांच में पता चला कि सिकंदर बाउरी ने झांसा देकर मेरे खाते में जमा ग्रेच्युटी का ही दो लाख 90 रुपए की निकासी करा कर ले लिया है। उन्होंने, एसपी से मामले की जांच कर सिकंदर बाउरी पर कार्रवाई कर रुपए दिलाने की गुहार लगाई है।