पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदाधिकारियों ने ओपी को दिया लिखित आवेदन

पदाधिकारियों ने ओपी को दिया लिखित आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना | रविवारकी देर रात जेपीसी संगठन द्वारा रेलवे निर्माण कंपनी के बेस कैंप में किए गए आपराधिक घटना को लेकर कंपनी के सुपरवाइजर रामगढ़ निवासी मनोज कुमार सिंह ने बरकाकाना ओपी को लिखित आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन के आधार पर उन्होंने कहा कि सिद्धवार कला स्थित क्लासिक कोल बेस कैंप में रात्री लगभग १.३० बजे हथियार से लैस काली वर्दी धारी उग्रवादी करीब दस बारह के संख्या में घुसकर कंपनी के कर्मियों के साथ मारपीट कर उनसे मोबाइल १० हजार रुपए नकद लूट लिया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उक्त अपराधियों द्वारा झारखंड प्रस्तुति कमेटी के नाम का एक पर्चा भी दिया गया जिसमें मोबाइल नंबर अंकित है जिसमें लेवी दिए बिना काम करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।