पेट्रोल पंप कर्मी से तीन लाख लूट मामले में चार गिरफ्तार
रिमांड पर लेकर लूट के रुपए की होगी रिकवरी
एसपीने बताया कि सुबोध झा और रोशन अंसारी ने रेकी कर कर्मियों द्वारा रुपए ले जाने की सूचना दी थी। इन सभी को रिमांड में लेकर लूट के रुपए रिकवरी की जाएगी। बैंक से पत्राचार कर आरोपियों के अकाउंट में जमा करीब एक लाख रुपए रिकवर कर पंप मालिक को वापस कर दी जाएगी। कर्मियों द्वारा बताए हुलिया से पुलिस को इन लोगों को पकड़ने में सहयोग मिली। एसपी ने बताया कि अपराधी लक्ष्मण पांडेय रांची, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ में किराए के मकान में रहकर लूटकांड को अंजाम देता है।
तीन अपराधियों ने दिया लूटकांड को अंजाम
एसपीने बताया कि लूटकांड को अपराधी लक्ष्मण पांडेय, राजेश भारती और सूरज किशोर राम ने अंजाम दिया था। लूट के दौरान लक्ष्मण पांडेय और सूरज किशोर राम के पास हथियार दिखाए थे। रुपए लूटने के बाद आगे से घूमकर रामगढ़ वापस लौट कर लक्ष्मण पांडेय ने सुबोध झा को 25 हजार, रोशन अंसारी को 25 हजार और सहोदर भाई राजेश भारती और सूरज किशोर राम को 10-10 हजार रुपए बांटे थे। एसपी ने बताया कि रांची, रामगढ़ के कई मामलों में राजेश भारती और सूरज किशोर राम और सुबोध झा जेल जा चुके हैं।
भास्कर न्यूज रामगढ़
रामगढ़पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मियों से तीन लाख रुपए लूटकांड में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, लुटेरे के पास से लूट में प्रयोग बाइक और लूट के 20 हजार रुपए बरामद की है। रविवार को रामगढ़ थाने में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि छोटकीपोना के ग्रेस ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप के कैशियर संजय श्रीवास्तव से तीन लाख रुपए की लूटे गए थे।
विकासनगरसे पकड़े गए चारों
अनुसंधानके दौरान गुप्त सूचना पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के विकास नगर जारा टोला निवासी सुबोध झा, कुंदरुकला निवासी रोशन अंसारी, मांडू क्षेत्र के बोंगाबार सांडी निवासी राजेश भारती और सूरज किशोर राम को गिरफ्तार किया गया। ये सभी विकास नगर से सुबोध झा के मकान से गिरफ्तार हुए। इनकी निशानदेही पर लूटकांड में इस्तेमाल बाइक आरोपी राजेश भारती को शादी में मिली बिना नंबर की हीरो पेंशन प्रो सहित आरोपी रोशन अंसारी के घर से नौ हजार, सुबोध झा के घर से 11 हजार रुपए बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान लूटकांड के दो अपराधी लक्ष्मण पांडेय और अरुण गुप्ता पिस्टल, देशी कट्टा के साथ फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने कहा कि दोनों फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पत्रकारों को जानकारी देते एसपी डॉ एम तमिलवाणन।
लूटकांड में प्रयुक्त बाइक।