पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नम आंखों से दी मां विद्यादायिनी को विदाई

नम आंखों से दी मां विद्यादायिनी को विदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | बडकीपोनास्थित अखरा टोला में सरस्वती पूजा पर अम्बेडकर क्लब की ओर से बुगी-बुगी डांस धमाका प्रतियोगिता कराया गया। मुख्य अतिथि रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो और विशिष्ट अतिथि आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा ने उद्घाटन किया मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के डांस प्रतियोगिता का आयोजन से गांव के कलाकारों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। अध्यक्षता अधिवक्ता सुबोध पांडेय ने की। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर दांगी सहित सखीचंद राम दांगी, लालदेव राम दांगी, मनोज पासवान, प्रदीप कुमार, मो. तसलीम, चंद्रशेखर करमाली सहित कमेटी के संरक्षक शोभा मुंडा, बबलू पांडेय, कमल कुमार, रंजन कुमार, प्रदीप मुंडा मौजूद थे।

भास्कर न्यूज रामगढ़

शहरमें चारो ओर मां सरस्वती पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। हालांकि, स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान सहित कई जगहों पर स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित की गई। रविवार को विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा, आरती और हवन के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया। जबकि, सोमवार को अधिकांश जगहों पर स्थापित प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती, मां शारदे, मां वीणा वाणी, मां विद्यादायिनी के जयकारे लगाए। अबीर, गुलाल के साथ मां सरस्वती को विदाई दी गई। वहीं, मां सरस्वती विद्यार्थियों पर कृपा बरसा कर विदा हुई।

कुजू| कुजूकोयलांचल अौर आसपास के क्षेत्रों में मां विद्यादायिनी की पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हुई। क्षेत्र में कई जगहों पर स्थापित मां की प्रतिमाओं को स्थानीय तलाब और जलाशयों में विसर्जित किया गया। वहीं कई प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा।

मगनपुर| गोलाऔर मगनपुर में क्षेत्र में मां सरस्वती पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। डभातू में संघर्ष युवा समिति के शशी, विनय और सरोज ने बताया कि बुधवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

चितरपुर| चितरपुरसहित आसपास के विभिन्न विद्यालयों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। चितरपुर शिवालय रोड स्थित बिरसा क्लब, सोनार टोला स्थित बीना क्लब, केंवट टोला स्थित जागृति क्लब मायल बाजार काली चौक स्थित नवयुवक संघ, जवाहर रोड स्थित नेहरू युवा क्लब, कोयरी टोला स्थित कीर्तन क्लब के द्वारा स्थापित भव्य पंडाल प्रतिमा को देखने के लिए दूसरे दिन भारी संख्या में लोग पूजा पंडाल पहुंचकर मां सरस्वती की आशिर्वाद प्राप्त किया।

दुलमी| विद्यादायिनीमां शारदे की विदाई रविवार को भक्ति भावना के साथ दी गई। इस दौरान दुलमी प्रखंड के दर्जनों गांव से शाम करीब चार बजे मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी भक्तों ने हिस्सा लेते हुए बाजे गाजे के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया।

भुरकुंडा| भदानीनगरनीचे मार्केट में सरस्वती पूजा धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया गया। पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। मौके पर सुमित सिंह, इंद्रजीत सिंह, आर्यन राज, आदर्श मयंक, राहुल गुप्ता, शुभम गुप्ता, इमरान खान, अनिकेत भारती, रवि सिंह, जानकी सिंह, सोनाली, आंचल, राहुल, प्रियंका, सुरुचि, शिवांशु, ज्योति, नमन, आर्यन, रोशनी, राजा, बेबी दर्जनों लोग मौजूद थे।

मांडू| ज्ञानकी देवी मां सरस्वती की पूजा मांडू इसके आस के क्षेत्रों में रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया।

रजरप्पा| कोयलांचलसहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को दूसरे दिन भी सरस्वती पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पूजा पंडालों में भक्ति गीतों की धूम है। इधर, रजरप्पा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में रविवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

बरकाकाना| क्षेत्रके विभिन्न इलाकों में आयोजित मां सरस्वती पूजनोत्सव के बाद रविवार के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई।

कार्यक्रम का फीता काटकर उदघाटन करते जिप अध्यक्ष अन्य।

रामगढ़ में विसर्जन के लिए मां सरस्वती की प्रतिमा को ले जाते विद्यार्थी।

कुजू में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते लोग।

महात्मा गांधी इंटर साइंस कॉलेज में मां की पूजा करते बच्चे।

खबरें और भी हैं...