सिटी रिपोर्टर | रांची
सिटी रिपोर्टर | रांची
देशके सर्वाधिक नक्सल प्रभावित राज्यों में शुमार झारखंड के आठ जिलों में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जाने वाले अभियान का नेतृत्व करने के लिए एएसपी नक्सल उपलब्ध नहीं है। इन जिलों में कुछ ऐसे जिले हैं जो सघन उग्रवाद प्रभावित हैं। उन जिलों में एएसपी अभियान के बिना ही नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन चल रहा है। पुलिस मुख्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर सीआरपीएफ के पांच डिप्टी कमांडेंट स्तर के अफसरों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर झारखंड भेजने का अनुरोध किया था लेकिन अब तक कोई परिणाम नहीं निकल सका है।
8जिलों में नहीं है एएसपी :सिमडेगा, गढ़वा,धनबाद, दुमका, देवघर, पाकुड़, सरायकेला खरसावां, रामगढ़। इन जिलों गढ़वा सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। इसके अलावा सिमडेगा, धनबाद, दुमका भी अपेक्षाकृत अन्य जिलों से ज्यादा उग्रवाद से पीड़ित हैं।