बंद आंगनबाड़ी केंद्र को पुनः चालू कराने का आग्रह
कुजू | मांडूप्रखंड अंतर्गत ओरला पंचायत के जनजातीय गांव सिमराटांड़ में स्थित बंद पड़े आंगनबाड़ी केंद्र को पुनः चालू करने का आग्रह किया गया है। इस संबंध में दर्जनों ग्रामीणों ने रामगढ़ डीसी को आवेदन देकर चालू करने की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2007 में यहां आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 20361020405 खोला गया था। इससे जनजातीय बहुल इस गांव की गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषाहार, आवश्यक टीकाकरण, पोलियो की खुराक समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा किया जाता था। आंगनबाड़ी केंद्र के बंद होने से यहां के लोग सुविधा से वंचित हैं।