पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिवाइन ओंकार मिशन स्कूल के पांच छात्र भागे

डिवाइन ओंकार मिशन स्कूल के पांच छात्र भागे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | डिवाइनओंकार मिशन हाई स्कूल के पांच विद्यार्थी, सोमवार की सुबह कैंपस से निकल कर भाग गए। घंटों वापस नहीं लौटने के बाद संस्था के लोगों ने विद्यार्थियों की खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन, कोई जानकारी नहीं मिलने पर रामगढ़ पुलिस को सूचना दी।

संस्था सचिव राजेश कुमार नागी ने बताया कि स्कूल के दसवीं के छात्र रांची के ओवर ब्रिज के लेप्रोसी कॉलोनी निवासी विशाल नेपाली, जगन्नाथपुर के लेप्रोसी कॉलोनी निवासी छात्र अजय मोदी, बड़कागांव के देवगोड़ा गांव निवासी छात्र अनिल गंझू और नौंवी कक्षा का छात्र ओरमांझी के छपार टोला निवासी संदीप बेदिया और रामगढ़ के दुलमी प्रखंड के इचातू निवासी अभिषेक बेदिया, सुबह कैंपस से निकले थे। ये सभी वापस नहीें लौटे है। उन्होंने बताया कि कैंपस में मोबाइल फोन रखने पर पाबंदी है। बीते रात छात्रों के पास से मोबाइल फोन मिली थी। शायद, इसी डर से सुबह पांच छात्र कहीं चले गए।