पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारियल पर दिखी कलाकारी

नारियल पर दिखी कलाकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनजयंती महोत्सव पर आयोजित नारियल और गरीगोला सजाओ प्रतियोगिता साेमवार को कराई गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने छोटे से नारियल पर कलाकृतियां उकेर कर अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई। गोला रोड के मारवाड़ी धर्मशाला में अग्रवाल समाज के इस महोत्सव में शालिनी अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, रुचिका अग्रवाल, श्रेया चौधरी, सरिता मोदी, स्नेहा, निशा जैन, खुशबू बंसल, आकांक्षा अग्रवाल, साक्षी गोयल, श्रद्धा अग्रवाल, अंशु गोयनका, मीनू मोदी, संगीता जैन, कंचन अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल के सजाए गए नारियल को जज रीना अग्रवाल प्रीति जैन ने पुरस्कार के लिए चयन किया।

शाम को हौजी तंबोला का खेल हुआ। इसमें हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में समाज के अध्यक्ष नानू राम गोयल, मंत्री विजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संयुक्त मंत्री भास्कर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश गोयल, नरेश अग्रवाल, जयंती संयोजक राज कुमार अग्रवाल, बबलू गोयनका, सागर भारती, महिला संयोजिका सुमन गोयल, संगीता बुधिया, रीता अग्रवाल, सिंपल बरेलिया, रमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, संजना अग्रवाल, निशा अग्रवाल आदि मौजूद थे। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जूनियर-सीनियर ग्रुप की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई जाएगी।

नारियल सजाओ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।