प्रशासन ने नईसराय में हटाया अतिक्रमण
रामगढ़ | प्रशासनिकऔर पुलिस अधिकारियों ने नईसराय के एक भूखंड से अतिक्रमण हटवाया। हालांकि, भूखंड पर दावा करने वाले लोगों ने खुद ही सामान को हटा लिया। अधिकारियों की मौजूदगी में करीब घंटे भर कार्रवाई चली। सीओ डेविट बलिहार ने बताया कि यह भूखंड गैर मजरुआ है। इस पर दुकान का निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत मिलने पर काम बंद करने की सूचना दी गई। लेकिन, निर्माण कार्य जारी था। इसलिए सोमवार को भूखंड से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान इंस्पेक्टर अनिल कुमार, अंचल निरीक्षक(सीआई) अनिल कुमार, राजस्व कर्मचारी यशवंत सिन्हा, अमीन बालेश्वर प्रसाद सहित सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे।