पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना में रिटायर्ड सीसीएल कर्मी की मौत

दुर्घटना में रिटायर्ड सीसीएल कर्मी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईसराय-गिद्दी मार्ग में अरगड्डा सीसीएल के कांटा घर के पास सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड सीसीएल कर्मी रतन भुइयां की मौत हो गई। सोमवार की सुबह दुर्घटना की खबर मिलने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन और पुलिस को घटना स्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। करीब तीन घंटे बाद मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद जाम को हटा लिया गया।

जानकारी के अनुसार अरगड्डा के झोपड़ी बस्ती निवासी रतन भुइयां पैदल ही घर लौट रहे थे। इस बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। इससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

रामगढ़ सीओ डेविट बलिहार ने घटना स्थल पहुंच कर लोगों का समझाया और पारिवारिक लाभ योजना के तहत 10 हजार रुपए की सहायता राशि की मुआवजा दी। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। इधर, बताया गया कि सीसीएल की सर्विस से 11 महीने पहले यानि, नवंबर 2013 में रतन भुइयां रिटायर्ड हुए थे। रिटायर्ड होने के बाद लोगों से बातचीत कर उनका समय बीतता था।

ट्रैक्टर के पलटने से दुकान क्षतिग्रस्त

भुरकुंडा| संकटमोचन मंदिर पतरातू स्टैंड के पास सोमवार को एक ट्रैक्टर के पलट जाने से संगीता मैचिंग सेंटर नामक दुकान दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर पतरातू स्टैंड से कपड़ा मंडी की ओर गिट्टी लादकर जा रहा था। दुकान मालिक गजाधर भदानी ने बताया कि दुकान का फर्नीचर, शटर क्षतिग्रस्त हुआ है। इससे करीब 50 हजार के कपड़े बर्बाद हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

सड़क दुर्घटना में तीन घायल

बरकाकाना| रामगढ़ पतरातू मुख्य मार्ग पोचरा में सोमवार को सड़क दुर्घटना में खुशबू जायसवाल, संदीप जायसवाल सुष्मिता कुमारी तीनों रामगढ़ निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उक्त तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों बाइक से रामगढ़ से बीए पार्ट वन की परीक्षा देने जुबली कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान असंतुलित होकर गिर गए। इससे तीनों घायल हो गए।

क्षतिग्रस्त दुकान।

सडक़ जाम करते लोग।