थानेदार के खिलाफ एसपी को आवेदन
रामगढ़ | मांडूके जरबा निवासी सुखदेव साव ने एसपी डॉ.एम तमिल वाणन को आवेदन देकर, मांडू थाना प्रभारी पर अन्याय करने का आराेप लगाया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि 14 नवंबर 2014 को मुमताज अंसारी सहित कुल 43 लोगों के हमले में मेरे परिवार के पांच लोग घायल हो गए थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी केस उठाने का दबाव दे रहे है। थाना प्रभारी आरोपी मुमताज अंसारी सहित सभी आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और परिवार के सदस्यों की जान माल की रक्षा करने की गुहार लगाई है।