पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब शोरूम से वाहन खरीदते ही हो जाएगा उसका रजिस्ट्रेशन

अब शोरूम से वाहन खरीदते ही हो जाएगा उसका रजिस्ट्रेशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन डीलरों को दी गई ट्रेनिंग

परिवहन विभाग ने कर ली पूरी तैयारी

गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिले के वाहन डीलरों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग दी गई। एनआईसी रांची से आए तकनीकी निदेशक अमर कुमार सिन्हा ने तकनीकी जानकारी देते हुए डीलर प्वांइट में रजिस्ट्रेशन के लिए आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार ने भी डिटेल्स बताए। इस अवसर पर ग्लोब ऑटोमोबाइल, अंजनी ऑटोमोबाइल, कृष्णम ऑटोमोबाइल, नीलकंठ बजाज, पारालक्स, सुजूकी सत्कार ऑटो वर्ल्ड, जय शिव यामाहा, क्वालिटी ट्रैक्टर,हिन्दुस्तान ऑटोमोबाइल, मारूति सुजूकी हिन्दुस्तान ऑटो एजेंसी, वत्सल हुंडई,बासुदेव ऑटो, प्रगति आयशर, ओमेगा इंटरप्राइजेज, इंडो फार्मा, कन्हैया ऑटोमोबाइल, देवी ऑटोमोबाइल आदि के मालिक और प्रतिनिधि शामिल हुए।

दुकान में ही हो जाएगा वाहन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

भास्करन्यूज|रामगढ़

रामगढ़राज्य का पहला जिला बनने जा रहा है, जहां अब वाहन फोर सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा। इसके लिए विभाग की ओर से सभी तकनीकी तैयारी पूरी कर ली गई है। एक सप्ताह के अंदर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम चालू कर दिया जाएगा। इसे लेकर कई बार ट्रायल भी किया जा चुका है।

ऐसेहोगा रजिस्ट्रेशन

वाहनखरीदने पर वाहन मालिक का वाहन फोर साफ्टवेयर पर पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज होगा। वाहन डीलर पूरा डिटेल्स भरेंगे। इसके बाद एक प्रपत्र निकलेगा, जिसे देखकर वाहन के सभी डिटेल्स की क्रॉस चेकिंग की जाएगी। वाहन मालिक से टैक्स जमा लिया जाएगा। टैक्स जमा करते ही वाहन का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसके बाद परिवहन विभाग में वेरिफिकेशन के लिए जाएगा जांच के बाद परिवहन विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन को फाइनल कर दिया जाएगा।

समाहरणालय के सभागार में जिले के प्रमुख वाहन डीलरों को प्रशिक्षण देते विभागीय अधिकारी।

खबरें और भी हैं...