40 गरीबों को मिला कंबल
एसपीडाॅ. एम तमिलवाणन के निर्देश पर रजरप्पा पुलिस द्वारा मंगलवार को रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में रहने वाले 40 गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वितरण रजरप्पा थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह ने किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए रामगढ़ एसपी द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण किया गया, ताकि ठंड से बचा जा सके। मौके पर पुलिस बल के कई जवान मौजूद थे।