भारतीय संविधान की मौलिक विशेषताओं पर व्याख्यान
कुजू | छोटानागपुरकॉलेज रामानगर रामगढ़ में राजनीति विज्ञान विभाग ने एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने भारतीय संविधान की मौलिक विशेषता विषय पर व्याख्यान में अपने विचार रखे। इस मौके पर शिक्षाविद सह रोटरी के पूर्व जिलापाल बसंत कुमार हेतमसरिया ने अपने वक्तव्य में भारतीय संविधान की विशेषताओं को विस्तार पूर्वक बताया। सेमिनार में विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान डाॅ. केएन चतुर्वेदी, डाॅ. प्रदीप कुमार ने भी अपने विचार रखा। वहीं सेमिनार में मौजूद विद्यार्थियों ने अपने सवालों पर विशेषज्ञों की राय ली। मौके पर राजनीति विभाग के चंचला तिवारी, जागेश्वर महतो ने सक्रिय भूमिका निभाया। सेमिनार में डाॅ. सुरेश पाल, श्यामल सिन्हा, डाॅ. सावित्री चतुर्वेदी, रेणु पाठक, एस नीरज, अजीत कुमार, डाॅ. रीना कुमारी मौजूद थे।