सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण आज से
माध्यमिकशिक्षा अभियान के तहत सरकारी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का सेवाकालीन प्रशिक्षण मंगलवार से आरंभ होगा। यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण 14 फरवरी तक चलेगा। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने जिले के 28 शिक्षकों का चयन किया है। चयनित शिक्षकों का प्रशिक्षण चितरपुर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में होगा। यह प्रशिक्षण आवासीय होगा। इन शिक्षकों को ट्रेनिंग मास्टर ट्रेनर रवि प्रकाश केसरी, कमल कुमार सिंह, राजदीप कुमार, अशोक कुमार, प्रताप रंजन सिंह, नीरज कुमार पाठक, जय कृष्ण सिंह, देवनाथ सेठ, सुरेश कुमार दास देंगे।
इनशिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग
पांचदिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए इन शिक्षकों का चयन किया गया है। जिसमें उवि सौंदा डी के अनुज कुमार खत्री और आरती साहू, जनता उवि चैनपुर के विजय कुमार, बालिका उवि भुरकुंडा की अर्पणा सुरीन, भुरकुंडा उवि भुरकुंडा के कृष्णा प्रसाद और इफ्तेखार आलम, रामगढ़ उवि कोयरी टोला के शिवशंकर मोदी और सुरेश कुमार मल्लिक, पब्लिक उवि कुजू के नवल किशोर सिंह और रविंद्र प्रसाद, केवी लारी के अशोक कुमार सिन्हा,उवि डीमरा के शिव राम महतो और सुरैया अफरोज, गांधी स्मारक प्लस टू हाई स्कूल के गिरिशचंद्र चक्रवर्ती, रीता सिन्हा और संजय कुमार, सीसीएल उवि नयानगर के राजीव रंजन, एसएस प्लस टू उवि पतरातू के प्रमोद प्रकाश सिंह, डॉ. राममनोहर लोहिया उवि वेस्ट बोकारो की रंजना राणा, केकेसी उवि सयाल की शिव कुमारी और रंजीत राम, एसएस बालिका उवि रामगढ़ की आशा कुमारी ओर पूनम अग्रवाल,श्रमिक उवि सिरका अरगड्डा के शिवाजी सिंह और तंत्रनाथ झा, केजीबीवी रामगढ़ विद्यावती कुमारी, केजीबीवी पतरातू की ज्योति जायसवाल और केजीबीवी मांडू की रेणु कुमारी शामिल हैa।