टेंपो पलटने से एक की मौत, आठ घायल
बरकाकाना | रामगढ़भुरकुंडा मुख्य मार्ग स्थित हेहल पेट्रोल पंप के निकट रविवार को एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। जिससे सवार नौ लोग सौंदा डी निवासी सीता राम दत्ता, सीता राम बाउरी, सुनील नायक, सुमित्रा देवी, सुशीला देवी, लीलावती देवी, मलवंती देवी, महेश बाउरी, रामू राम घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से उक्त सभी घायलों को केंद्रीय कर्मशाला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।
इलाज के क्रम में 50 वर्षीय सीता राम बाउरी की मौत हो गई। जबकि दो लोगो की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया। घटना स्थल से चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। ओपी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।