आजसू की बैठक में ग्राम कमेटी का गठन
चितरपुर | बारलौंगस्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को ग्राम कमेटी गठन को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव मनोज महतो मौजूद थे। मौके पर उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी की मजबूती के लिए नए सिरे कमेटी का गठन किया जा रहा है। इसी कमेटी के माध्यम से पंचायत, प्रखंड और जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। इस दौरान बारलौंग और कुंदरूकला के लिए ग्राम कमेटी का गठन किया गया। बारलौंग के लिए रंजीत कुमार अध्यक्ष, कपिलदेव कुमार सचिव और सिकंदर महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, कुंदरूकला के लिए दिलीप महतो अध्यक्ष, त्रिभुवन महतो सचिव और राजू महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ प्रखंड सचिव प्रदीप कुशवाहा ने किया। मौके पर संतोष महतो, बबलू करमाली, अर्जुन बेदिया, अमरलाल महतो, केदार महतो, पन्नाकिशोर ज्ञानी, सिकंदर महतो, मोती महतो, भीम महतो, चितरंजन महतो, प्रकाश रजक, अजय बेदिया, गफार अंसारी सहित कई मौजूद थे।