- Hindi News
- चितरपुर कुर्मी टोला में मंत्री ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
चितरपुर कुर्मी टोला में मंत्री ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
चितरपुर कुर्मी टोला में ट्रांसफार्मर का उदघाटन करते मुख्य अतिथि और अन्य।
चितरपुर | चितरपुरकुर्मी टोला स्थित सरना स्थल के समीप मंगलवार को 100 केबीए का नया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने फीता काटकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर तक आजसू द्वारा बिजली पहुंचाई जा चुकी है। अब सिंचाई के लिए हर खेत तक बिजली पहुंचाई जाएगी। यहां ट्रांसफार्मर लगने से सैकड़ों एकड़ खेतों में किसान सिंचाई कर उन्नत खेत कर सकेंगे। मौके पर आजसू जिला सचिव मनोज महतो, जिला उपाध्यक्ष व्रह्मदेव महतो, प्रखंड मीडिया प्रभारी भानूप्रकाश महतो सहित पंसस सदस्य बैजनाथ राम, दिनेश चौधरी, मधु चौधरी, भेदो राम महतो, गज्जू महतो, शेखर चौधरी, कमलेश चौधरी, अनिल दांगी, सूबेदार चौधरी, मनोज चौधरी, प्राण चौधरी, गणेश साव, निरंजन साव, जुगेश महतो, लखेश्वर चौधरी, फागू चौधरी सहित कई मौजूद थे।