पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामगढ़ इलेवन का खिताब पर कब्जा

रामगढ़ इलेवन का खिताब पर कब्जा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैन आॅफ मैच अशोक पंडा को मिला

भास्करन्यूज|रामगढ़

न्यूस्टार क्लब कोयरी टोला रामगढ़ की क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मंगलवार को खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर संतोष इलेवन हजारीबाग ने 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 85 रन बनाई। जवाब में जीवन इलेवन रामगढ़ ने चार विकेट खोकर मैच को जीत लिया। अंपायर अशोक रजक और रघु रजक थे। इससे पहले कोयरी टोला स्कूल ग्राउंड में मुख्य अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी। यहां, विजेता टीम रामगढ़ को 10 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी अौर उप विजेता टीम हजारीबाग को पांच हजार रुपए नकद सहित ट्राफी दी गई। मैन ऑफ दी मैच रामगढ़ के अशोक पंडा और सिरीज का पुरस्कार हजारीबाग के पारस को दिया गया। मौके पर आजसू जिला सचिव मनोज कुमार महतो, विमल बुधिया, नीरज मंडल, क्लब अध्यक्ष रघु रजक, सचिव आनंद कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश राणा, शंभू महतो, राकेश कुमार सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद थे।