यूनियन, एजेंट और चालकों की बैठक कल
रामगढ़थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। स्टैंड में सभी यात्री वाहन खड़ी हो और यात्रियों को बैठाए और उतारे। इस व्यवस्था को कड़ाई से लागू किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को यूनियन, एजेंटों और चालकों की बैठक बुलाई गई है। इसमें, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का निर्णय लिया जाएंगा।
परीक्षाके दौरान सड़क जाम होती है बड़ी समस्या
रामगढ़कॉलेज के आई-कॉम के पार्ट टू के छात्र कुंदन कुमार का कहना है कि परीक्षा के दौरान सड़क जाम बड़ी समस्या होती है। परीक्षा केंद्र में जल्द पहुंचने के लिए पढ़ाई छोड़ कर सुबह ही घर से निकलना पड़ता है। प्रशासन, पुलिस को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर परीक्षार्थियों को सड़क जाम से निजात दिलाना चाहिए।
रामगढ़ कॉलेज के आई-कॉम के छात्र राहुल कुमार कुशवाहा का कहना है कि रोजाना सड़क जाम का असर परीक्षा के समय भी पड़ता है। सड़क जाम की वजह से परीक्षा केंद्र पहुंचने में परेशानी होती है।
मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्र अजय कुमार का कहना है कि परीक्षा देने के साथ सड़क जाम भी चिंता रहती है। क्योंकि, जिले भर से आने वाले परीक्षार्थियों की भीड़ और वाहनों के कारण सड़क जाम उत्पन्न हो जाती है।
मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्र उदित कुमार का कहना है कि सड़क जाम की वजह से एक से दो घंटे की पढ़ाई प्रभावित होती है। सुबह की पढ़ाई छोड़ परीक्षा केंद्र जाने के लिए घर से निकलना पड़ता है। अगर, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो, तो समय बर्बाद नहीं होगा। परीक्षार्थियों के साथ लोग भी समय पर गंतव्य स्थान पहुंच पाएंगे।
परीक्षार्थी कुंदन कुमार, राहुल कुशवाहा, उदित कुमार, अजय कुमार और थाना प्रभारी अनिल कुमार।
रामगढ़ का पुराना बस स्टैंड, जहां कम रुकती हैं गाडियां।