पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो की बैठक में अभियान चलाने का निर्णय

भाजयुमो की बैठक में अभियान चलाने का निर्णय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता युवा मोर्चा की बैठक मंगलवार को नयामोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार सोनी ने की। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो के जिला सदस्यता प्रभारी योगेश दांगी उपस्थित थे। इस दौरान दांगी ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में भाजपा की सदस्यता अभियान चल रहा है। इसे लेकर रामगढ़ जिला में युवा मोर्चा द्वारा पचास हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है। बैठक के पश्चात दुकानदारों, राहगीरों आदि को उनकी सहमति से सदस्य बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड सदस्यता प्रभारी सुनील कुमार साहू, रंजीत प्रसाद साहू, नंदकिशोर रजक, कालीचरण साव, संतोष कुमार, दीपक कुमार, मुबारक अंसारी, कमलेश कुमार, बबलू कुमार आदि उपस्थित थे।