- Hindi News
- नाटक मंचन कर छात्रों ने बताई सड़क दुर्घटनाओं की दास्तां
नाटक मंचन कर छात्रों ने बताई सड़क दुर्घटनाओं की दास्तां
> श्री गुरुनानक स्कूल के बच्चों ने चलाया जागरूकता अभियान
भास्कर न्यूज. रामगढ़
श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ट्रैफिक नियम और सुरक्षित यात्रा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। शनिवार को मेन रोड के सुभाष चौक में छात्र-छात्राओं ने नाटक मंचन कर सड़क दुर्घटना की दास्तां बताई। इस दौरान बाइक सवार से हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करने की अपील की गई। बताया गया कि सेफ्टी ही सफर की साथी है। वहीं, सेफ्टी स्लोगन के बोर्ड मेन रोड में लगाए। अभियान में डीसी अबु इमरान शामिल हुए। उन्होंने, बच्चों की जागरूकता पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का कारण बाइक पर तीन लोगों की सवारी, हेलमेट नहीं लगाना, वाहनों की सीट बेल्ट नहीं लगाना और शराब की नशे में गाडिय़ों का चलाना है। इसलिए, लोगों को सुरक्षा संबंधित सभी जरुरी सावधानी बरतनी चाहिए। मौके पर प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव जगजीत सिंह सोनी, सुरेंदर सिंह बेदी, प्राचार्य पंकज जैन, इंदरपाल सिंह सैनी, चैंबर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह सहित छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद थे।