सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल
रामगढ़. मेनरोड के इलाहाबाद बैंक के पास सड़क दुर्घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को रांची रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब नौ बजे पंजाबी मुहल्ला निवासी वी साह (60 वर्ष) पैदल जा रहे थे। इस बीच पिकअप वैन (जेएच 05 एई- 6071) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे, वृद्ध घायल हो गया। पुलिस ने चालक सुनील कुमार को पकड़ लिया। वहीं, पिकअप वैन वाहन को जब्त कर थाने ले गई। दूसरी घटना थाना चौक में हुई। इसमें, ट्रक (जेएच 02 डब्लू-8719 )ने बाइक (जेएच 02एम 8283) को चपेट में लिया। बाइक चालक शास्त्री नगर निवासी सुजीत कुमार घायल हो गया। जिसे नईसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया।