- Hindi News
- आईएस के आतंकियों को पािकस्तान दे रहा ट्रेनिंग
आईएस के आतंकियों को पािकस्तान दे रहा ट्रेनिंग
इस्लामीस्टेट (आईएस) के आतंकियों को पाकिस्तान, इराक और पूर्व सोवियत संघ के फौजी अफसर ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस नए दावे से यह तनाव और बढ़ सकता है। क्याेंकि पूर्व सोवियत संघ का हिस्सा रहे यूक्रेन को लेकर रूस और पश्चिमी देशों में पहले से तनाव चल ही रहा है। इराकी कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति मसूद बरजानी ने दावा किया कि आईएस आतंकियों ने 1700 अमेरिकी बुलेट प्रूफ हमर गाड़ियों को भी कब्जे में ले रखा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, आतंकियों ने सोवियत संघ के समय फौजी अफसर रहे लोगों की भर्ती उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, तातारिस्तान चेचन्या से की है।
हालांकि पाकिस्तान के कौन से अफसर इसमें शामिल हैं, इसका ब्यौरा उन्होंने नहीं दिया। गौरतलब है कि आईएस आतंकियों ने सीरिया और इराक के बड़े हिस्से पर कब्जा कर ‘खलीफा का राज’ कायम कर रखा है। इन लोगों ने इराक और सीरिया की सेनाओं के हथियार चुराए और कुछ हथियार बैजी के गोदाम से लूटे।
ड्रोनहमले में रऊफ ढेर
अफगानिस्तानमें अमेरिकी ड्रोन हमलों में सोमवार को तालिबान के छह बड़े कमांडर मारे गए। इनमें मुल्ला अब्दुल रऊफ भी शामिल है। मुल्ला रऊफ खोरासान (अफगानिस्तान का पुराना नाम) में इस्लामी स्टेट का डिप्टी लीडर था। उसे अमेरिका ने गुआंतानामो बे स्थित कैद से रिहा किया था।
वह एक दशक से अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों का बड़ा चेहरा था।
अफगान प्रांत हेल्मंद के डिप्टी गवर्नर नबी जान ने बताया कि मुल्ला रऊफ विस्फोटकों से लदी कार से जा रहा था, तभी उस पर ड्रोन का हमला हुआ।
पािकस्तान ने की फिर गोलीबारी, एक घायल
जम्मू | पाकिस्तानने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा की बीएसएफ की आठ सीमा चौकियों और 10 से ज्यादा गांवों को निशाना बनाया। मोर्टार भी दागे गए। इसमें एक नागरिक घायल हुआ है। फायरिंग के बाद शादियों के मौसम में आयोजन स्थल ही बदल दिए गए हैं। पाकिस्तान की ओर से रात करीब 11 बजे आरएस पुरा सेक्टर में फायरिंग शुरू हुई। नवापिंड, जुगनेचक, जोडा फार्म, कोरूटाना खुर्द चौकियों को चपेट में लिया गया। देर रात को अरनिया सेक्टर में भी चौकियों को निशाना बनाया गया। निकोबाल चौकी पर मार्टार दागे गए। फायरिंग रात करीब एक बजे तक चलती रही। इस दौरान जोडा फार्म का नागरिक खादिम हुसैन घायल हुआ। इसके अलावा कोरूटाना में दर्शन लाल तथा बचन लाल के घरों में गोले गिरे। उनके मकानों को नुकसान हुआ।
उनके मकानों को नुकसान हुआ। सुबह रोशनी होने पर बीएसएफ जवानों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्चिंग की। ताकि देखा जा सके कि फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की कोशिश तो नहीं हुई है। फरवरी में अब तक तीन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है। इसमें आरएस पुरा, अरनिया तथा सांबा सेक्टर शामिल है।
कुर्द नेता का दावा