पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय 11.20 बजे बूटी रोड पर हर तरह के वाहन

समय 11.20 बजे बूटी रोड पर हर तरह के वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समय 11.20 बजे बूटी रोड पर हर तरह के वाहन सरकते नजर रहे थे। बूटी मोड़ से अल्बर्ट एक्का चौक तक का सफर वाहनों ने करीब डेढ़ घंटे में पूरा किया। 11.40 बजे करम टोली से रिम्स चौक तक वाहनों की कतार लगी थी। इस कतार में कार से लेकर छोटे-बड़े सभी तरह के वाहन नजर आए। रिम्स से वाहनों को कचहरी चौक तक पहुंचने में करीब सवा घंटा लगा। कमोबेश यही स्थिति 1.30 बजे थी। एसएसपी आवास से डॉक्टर्स कॉलोनी तक लंबी कतार में काफी संख्या में स्कूली बसें भी थीं। इन वाहनों को बरियातू हाउसिंग कालोनी से कचहरी चौक पहुंचने में दो घंटे का समय लगा। बरियातू रोड में ऐसा चार बार जाम लगा, जाम हटाने के लिए करम टोली चौक के अलावा कहीं पुलिस नजर नहीं आई। रेडियम रोड सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कई बार जाम हुआ। इस जाम का असर सर्कुलर रोड पर भी नजर आया, जिससे पुराने जेल चौक से लालपुर तक जानेवाले वाहनों को 35 से 40 मिनट तक सरकते-सरकते चलना पड़ा। ओल्ड एचबी रोड पर भी घंटों जाम लगा रहा। इस दौरान यातायात पुलिस नदारद रही। लोगों को खुद ही जाम हटाने में मदद करते देखा गया। नागा बाबा खटाल के पास भी जाम की स्थिति नजर आई। मेकी रोड और महाबीर चौक की तरफ से आने वाले वाहनों को रातू रोड और कचहरी रोड आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

कोई नहीं था जाम से निकालने वाला