पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीओआई की रातू शाखा में लगी आग

बीओआई की रातू शाखा में लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातू|चट्टी स्थितबैंक आॅफ इंडिया की शाखा में रविवार रात करीब आठ बजे शाॅट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बैंक को कोई क्षति नहीं पहुंची, केवल मेन लाइन का तार जला। बताया जाता है कि बगल की दुकान के समीप खड़े लोगों ने तार जलने की गंध पर जांच-पड़ताल की, तो पता चला कि बैंक के अंदर से आग की लपटें उठ रही हैं। लोगों ने तत्काल बिजली ऑफिस को फोन कर लाइन कटवाई। इसके बाद रातू थाना शाखा प्रबंधक को घटना की सूचना दी गई। थाना प्रभारी जीके अंबष्ट तुरंत बैंक पहुंचे निरीक्षण करने के बाद बताया कि बैंक के सभी सामान सुरक्षित हैं।